किंग कोबरा, यह नाम सुनकर ही कई लोग डर से थर थर कांपने लगते हैं। सांप एक ऐसा जीव है जिसके आस पास कोई भी भटकना नहीं चाहता है। लोग जितना हो सके इससे दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार जाने अनजाने में हमारा सामना सांप से हो जाता है। किस्मत बुरी हो तो सांप हमें काट भी देता है। जब सांप काटता है तो लोग घबरा जाते हैं। तुरंत डॉक्टर के पास दौड़ते हैं। कुछ की हालत तो इतनी खराब हो जाती है कि वह बेहोश हो जाते हैं। बुरी से बुरी स्थिति में मर भी जाते हैं।
शराबी को काटते ही मर गया सांपलेकिन आज हम आपको एक ऐसे बंदे से मिलाने जा रहे हैं जिसको सांप के काटने के बाद वह तो नहीं मारा लेकिन सांप जरूर स्वर्ग सिधार गया। जी हां आपने सही पढ़ा। इस बंदे को काटने के बाद सांप की तुरंत मौत हो गई। यह शख्स एक नंबर का शराबी था जिसे सांप ने 2 बार काटा लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। वहीं सांप की सांसे थम गई। जब यह शख्स मरे हुए सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा तो सभी के होश उड़ गए। तो चलिए इस अजब गजब मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
दरअसल यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का है। यहां जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शराबी इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा। इस शराबी ने बताया कि उसे किंग कोबरा सांप ने दो बार अलग–अलग जगहों पर काटा। सांप की तो मौत हो गई लेकिन वह अभी जिंदा है। इसके बाद उसने डॉक्टर से इंजेक्शन लगाने की गुहार लगाई। हालांकि डॉक्टर इस बात से हैरान रह गए कि सांप के काटने के बाद भी यह शख्स अच्छी हालत में है जबकि सांप की मौत हो गई।
लोग बोले– जहर ही जहर को मारता हैबताते चलें कि यह शराबी शख्स अपने साथ मरे हुए सांप को झोले में भरकर अस्पताल भी लाया था। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले के वीडियो को लेकर लोग कई तरह के मिम्स बना रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। अभी यह क्लियर नहीं है कि यह मामला ताजा है या कोई पुराना है।
You may also like

इंसान याˈ जानवर ट्रेन के सामने आ जाए तो भी ड्राइवर ब्रेक क्यों नहीं मारता है? वजह हैरान कर देगी﹒

'2.75 के बदले 4.16 रुपये प्रति यूनिट और 62 हजार करोड़', बिहार में बिजली घोटाला! पढ़िए आरके सिंह का दावा

थाइराइड काˈ इलाज आसान: रोज 21 दिन लें ये पत्तियां और पाएं स्थायी राहत﹒

अमेरिका में सरकार के शटडाउन से हजारों फ़्लाइट्स कैंसिल, कई उड़ानों में देरी

नाभि खिसकनेˈ पर नजर आते हैं ये लक्षण, डॉक्टर ने बताया नाभि खिसक जाए तो मिनटों में ऐसे करें ठीक﹒





