मुंबई के वनराई में एक 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की मुंबई के राम मंदिर स्टेशन परिसर में बेहोश मिली। लड़की के प्राइवेट पार्ट में सीजेरियन ब्लेड और पत्थर के टुकड़े मिले, जिसे इलाज के दौरान डॉक्टर ने निकाला। मुंबई पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की पालघर जिला के नालासोपारा इलाके की रहने वाली है। होश में आने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद ऑटो वाले ने उसके प्राइवेट पार्ट में ब्लेड और पत्थर डाला। इस मामले में अब पुलिस का कहना है कि लड़की गलत बयान देकर पुलिस को भरमाने में लगी हुई है। उसने अपने प्राइवेट पार्ट में खुद से ब्लेड डाला था।
इस वजह से बोला झूठपुलिस का कहना है कि लड़की ने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए इतना बड़ा झूठ बोला। लड़की एक ऑटो वाले के साथ अरनाला बीच गई हुई थी। पहचान पत्र न होने के कारण गेस्ट हाउस में दोनों नहीं रुक सके। इस वजह से दोनों को बीच पर ही रुकना पड़ा। अँधेरे का फायदा उठाकर लड़के ने उसके साथ रेप किया और भाग गया। लड़की वहाँ से नालासोपारा रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे डर था की घर वाले मारपीट करेंगे तो उसने मेडिकल से सीजेरियन ब्लेड खरीदा और अपने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया।
You may also like
असम के मुख्यमंत्री ने कार्बी भूमि पर दी भूपेन दा को श्रद्धांजलि
इतिहास के पन्नों में 19 अप्रैलः जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा
Garena Free Fire MAX Redeem Codes for April 18: Unlock Free Weapons, Skins & More – Here's How to Redeem
Rohit Sharma Breaks Silence on Iconic 'Garden' Dialogue: Here's the Real Story Behind It
सोने से पहले एक चम्मच शहद और काला नमक: स्वास्थ्य के लिए अद्भुत लाभ