बरहन/आगरा। Agra News: आगरा में एक युवती का शव घर से 300 मीटर दूर चबूतरे पर फंदे से लटका मिला। वह सोमवार रात 12 बजे से लापता थी। भाई ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगला बरी के मान सिंह की 18 वर्षीय बेटी रजनी सोमवार को गांव में ही आयोजित आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
स्वजन ने बताया कि शाम को पड़ोस में दावत खाने के बाद घर लौट आई थी। रात 12 बजे वह लापता हो गई। स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 300 मीटर दूर पूर्व प्रधान श्यामबाबू के चबूतरे पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्वजन ने हत्याकर शव फंदे पर लटकाने के लगाए आरोप
पूर्व प्रधान का मकान काफी समय से खाली है। वहां कोई नहीं रहता है। स्वजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। भाई करन सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व उनका गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन वह आए दिन शराब पीकर गालीगलौज कर धमकी देता था।
पैर मुड़े हुए, जमीन छू रहे थे
रजनी का शव जिस पेड़ पर फंदे से लटका मिला, उस पेड़ की ऊंचाई ज्यादा नहीं है। 10 फीट की ऊंचाई पर युवती रजनी का शव फंदे से लटका था। पैर मुड़े हुए जमीन को छू रहे थे।
You may also like
बांग्लादेश में हिंदू नेता के साथ दरिंदगी, घर में घुसकर किया अपहरण और पीट-पीटकर मार डाला, परिवार ने सुनाई कहानी
शनिवार के दिन इन राशियो को मिल सकती है असीम सफलता
ये 3 राशि के लोग 19 अप्रैल से करोड़ों के मालिक बन जाएंगे, अगर आपकी राशि है…
किसी को पसंद करना क्या अपराध है... हॉरर कीलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
एफ 1: क्रिस्टियन हॉर्नर का बड़ा बयान, 2026 में भी रेड बुल का हिस्सा रहेंगे मैक्स वर्स्टापेन