वर्ल्ड डेस्क। पोलैंड के कैटोविस शहर से 18 साल की लड़की की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। हत्यारे ने बताया है कि उसने सिक्का उछालकर तय किया था कि लड़की जिंदा रहेगी या नहीं। उसने लाश के साथ रेप किया था।
मृतक लड़की की पहचान विक्टोरिया कोजील्स्का के रूप में हुई है। वह एक पार्टी से घर लौट रही थी। कोजील्स्का बस में सवार थी। उसी बस में माटेउज हेपा नाम का व्यक्ति भी मौजूद था। वह कार मरम्मत की दुकान पर अपनी शिफ्ट पूरी कर घर लौट रहा था। उसने बस में लड़की से बात की और बहला-फुसलाकर उसे अपने अपार्टमेंट में ले गया। लड़की उससे बात करते-करते सो गई।
हत्यारे ने सिक्का उछालकर किया लड़की के भाग्य का फैसला
इसके बाद माटेउज हेपा ने उसे बेरहमी से पीटा और रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। उसने शव को प्लास्टिक में लपेटा और पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय वेबसाइट एस्का की रिपोर्ट के अनुसार हत्यारे ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि लड़की के भाग्य का फैसला उसने सिक्का उछालकर किया था।
हत्यारे की उम्र 20 साल है। उसने पुलिस से कहा, “मैंने एक सिक्का उछाला। हेड आने पर मैंने लड़की को मार दिया। अगर टेल आता तो लड़की जिंदा होती।” कोजील्स्का का शव मिलने के चंद घंटों के अंदर पुलिस ने माटेउज हेपा को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस से कहा, “मैं हत्या करना चाहता था।”
शिकार की तलाश में घूमता था हत्यारा
कोर्ट में माटेउज हेपा ने बताया कि वह किसी की हत्या करने की योजना बना रहा था। वह शिकार की तलाश में शहर में घूमता था। उसने कहा, “मैंने उसे घर जाने या मेरे साथ आने का विकल्प दिया। उसने मेरे साथ आने का फैसला किया। हम बैठे, बिना किसी विषय पर बात की, फिर वह सो गई। मैं रूम में कुछ देर टहलता रहा। उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। इसके बाद सिक्का उछाला। हेड आया इसलिए उसकी हत्या कर दी। मुझे नहीं पता मैंने ऐसा क्यों किया। कुछ चीजें सिर्फ हो जाती हैं। मेरा उनपर नियंत्रण नहीं है।”
माटेउज हेपा ने कहा, “कभी-कभी मैं कठिन फैसले करने के लिए सिक्का उछालता हूं। मैं उसकी छाती पर बैठ गया और उसका गला घोंटने लगा। मैंने लगा घोंटना चुना, क्योंकि इससे खून नहीं बहता। उसने सांस लेने की कोशिश की, लेकिन उसके पास लड़ने की ताकत नहीं थी। उसने संघर्ष किया, लेकिन देर हो गई थी। हत्या के बाद मैंने उसे नग्न किया और उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद मैंने कपड़े पहनाए और उसके शव को छिपाने की कोशिश की। मैं साफ-साफ नहीं सोच पा रहा था। मैंने उसके शव को एक बैग में रख दिया। उसे कंबल से लपेट दिया था। मैंने उसे जलाने की योजना बनाई। मुझे लगा कि हत्या करने के बाद बेहतर महसूस करूंगा।”
You may also like
IPL 2025: टॉप 3 मोमेंट्स LSG vs CSK मैच में जाने यहां
लखनऊ : लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, 200 मरीज विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट
आईपीएल 2025 : धोनी-दुबे के धमाके से टूटी चेन्नई की हार की जंजीर, लखनऊ को पांच विकेट से हराया
अजीत कुमार की 'गुड बैड अग्ली' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
15 अप्रैल के दिन इन तीन राशियों को मिल सकते हैं आर्थिक लाभ के संकेत