Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है। भले ही वह एक फेमस एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी मासुमियत और सादगी के फैंस भी कायल हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
आज श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन इस उम्र में भी वह सिंगल हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस का नाम किन स्टार्स के साथ जुड़ चुका है।
इस मुस्लिम एक्टर के इश्क में थी Shraddha Kapoorश्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ चुका है। फिल्म आशिकी 2 के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। जिसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन श्रद्धा कपूर की मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था जिस वजह से ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम फरहान अख्तर के साथ भी जुड़ा था। जिस वजह से एक्ट्रेस और उनके पिता के बीच पंगा भी हो गया।
दरअसल दोनों फिल्म रॉक ऑन 2 की शूटिंग के दौरान करीब आ गए थे। लेकिन एक्ट्रेस के पिता शक्ति कपूर ही अपनी बेटी के दुश्मन बन गए क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि श्रद्धा इस रिश्ते में रहे क्योंकि दोनों की उम्र में काफी ज्यादा फासला था।
Shraddha Kapoor के प्यार के बीच आ गए थे शक्ति कपूररिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के पिता ही बेटी के प्यार के दुश्मन बन गए थे। उन्हें फरहान अख्तर संग उनका रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। शक्ति कपूर के बार-बार मना करने के बाद भी श्रद्धा फरहान संग रिश्ते में रहीं। यहां तक कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। जिसके बारे में जब शक्ति कपूर को पता चला तो वह फरहान के घर से श्रद्धा को निकालकर ले गए थे।
लेकिन मीडिया में ये खबर छिपी नहीं और जैसे ही ये खबर फैली तो शक्ति कपूर ने इन अफवाहों को फर्जी बताया। बाद में फरहान और श्रद्धा के रिश्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।
Shraddha Kapoor की जिंदगी में फिर से आया प्यारअब तमाम अफवाहों के बीच श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। जो कि फिल्म के राइटर हैं। दोनों ने साथ में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में काम किया था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके फोन के वॉलपेपर में उनकी राहुल मोदी के साथ क्यूट मिरर सेल्फी नजर आ रही है।
इस तस्वीर में एक्ट्रेस को शर्माते हुए देखा गया क्योंकि राहुल ने उन्हें पीछे से गले लगाया था। हालांकि रेडिट यूजर्स का मानना है कि उन्होंने जानबूझकर अपने वॉलपेपर को दिखाने के लिए पावर बटन दबाया था। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
You may also like
देश में फिर से लू और बेमौसम बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में शोध को गति देने के लिए आईआईटी दिल्ली की नई पहल
साँप के डंक मारने का इलाज जरूर पढ़ें। पता नहीं कब आपके काम आ सकता है।
दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी के आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में हंगामा, छात्र कर रहे हैं भूख हड़ताल
प्रदेश के सभी जिलों में सीएसए को प्रशिक्षित करा रही योगी सरकार