आज 27 अक्टूबर, सोमवार को सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price Today) के दाम में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के बाद से ही सोना और चांदी कमजोर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 9.44 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1500 रुपये से भी ज्यादा गिरा है। वहीं चांदी में 2000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट है।
Gold Price: कितना है सोने का भाव?
सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 121,868 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1583 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,825 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹122,110 | ₹145,930 |
| जयपुर | ₹122,170 | ₹145,980 |
| कानपुर | ₹122,220 | ₹146,030 |
| लखनऊ | ₹122,300 | ₹146,190 |
| भोपाल | ₹122,400 | ₹146,310 |
| इंदौर | ₹122,400 | ₹146,310 |
| चंडीगढ़ | ₹122,270 | ₹146,160 |
| रायपुर | ₹122,220 | ₹146,100 |
Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 9.47 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 145,443 रुपये चल रही है। इसमें 2027 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 142,910 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 146,728 रुपये प्रति किलो हाई रिकॉर्ड बनयाा है।
पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,110 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,400 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 145,930 रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत 146,310 रुपये प्रति किलो है, जो सबसे ज्यादा है।
You may also like

अस्तागत सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुख्यमंत्री ने 'नियुत मोइना 2.0' योजना के तहत चेक वितरण किया शुरू

मध्य प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में परिवहन सचिव मनीष सिंह की नियुक्ति के आदेश को चुनौती नोटिस जारी

मप्र में दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, सतना-मानिकपुर के बीच में एक बड़ा हादसा टला

उदयपुर में दिनभर बारिश, उदयसागर बांध के दो गेट खोले





