Top News
Next Story
Newszop

पति नहीं कर रहा था पत्नी की इच्छा पूरी, केवल 4 से 5 बूंद डालकर…

Send Push

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, आगरा निवासी एक युवती ने शादी के एक महीने के बाद ही अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

सुहागरात के बाद महिला ने अपने पति से नहाने को बोला। इसके बाद भी पति नहीं नहाया। पत्नी ने इस संबंध में जोर दिया तो उसने गंगाजल की 4 से 5 बूंद अपने शरीर पर डाल ली। जब लगातार ऐसा होने पर पत्नी ने ससुराल में लोगों को इस बात की जानकारी दी।

इसके बाद पति-पत्नी के बीच मामला बिगड़ गया। पत्नी ने मायके जाकर पुलिस में अपने ही पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा यिा। उसने पति पर आए दिन मारपीट करने और दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस की ओर से अब इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया।

शादी के 40 दिन में पति केवल छह बार नहाया
इस संबंध में काउंसलर्स की ओर से पति और पत्नी को बुला गया। काउंसलर्स के सामने पत्नी ने पति पर मारपीट के साथ ही नहीं नहाने का भी आरोप लगाया। काउंसलर्स को महिला ने बताया कि शादी होने के 40 दिन में पति केवल छह बार नहाया है। जब वह उसको नहाने के लिए बोला जाता तो वह मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर महिला ने अपनी पति के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

Loving Newspoint? Download the app now