झांसी। एक महिला की पांच बेटियां थीं। लगभग नौ वर्ष पहले वह अपनी बड़ी व सबसे छोटी बेटी को लेकर पड़ोसी आकाश परिहार के साथ गुरुग्राम चली गई थी। लगभग डेढ़ माह पहले जब महिला झांसी आई, तो उसकी बड़ी बेटी बहुत बीमार थी।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप है कि उसे एचआइवी था और मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। कुछ दिन पहले यह महिला अपनी आठ साल की छोटी बेटी को भी बीमारी की हालत में झांसी ले आई।
एक दिन पड़ोस की एक महिला ने उस लड़की से पूछा तो उसने बताया कि सौतेले पिता उसे काले रंग की एक गोली देते थे और इसके बाद उसके साथ गंदा काम करते थे। आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
You may also like

राम मंदिर में ध्वजारोहण: 22 फीट लंबाई, 11 फीट चौड़ाई, 11 किलो वजन... पैराशूट फैब्रिक ध्वज की जानिए खासियत

राहुल गांधी ने मतदाताओं और भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाया: भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी –

'जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता है', सीएम योगी आदित्यनाथ का राजद पर वार –

गठिया और प्यूरिन पथरी का नैचुरल इलाज — बस रोज़ पिएं ये जूस!

वी. शांताराम: भारतीय सिनेमा के तकनीकी नवप्रवर्तक की कहानी




