मकान जून 2024 से खाली है, लेकिन एक कमरे में किरायेदार का सामान रखा था। इसी कमरे में फ्रिज भी था, जो छह महीने से चालू था। फ्रिज बंद करने पर उससे बदबू आनी शुरू हुई और जब फ्रिज खोला गया तो महिला की लाश मिली।
मध्य प्रदेश के देवास में एक खाली मकान में रखे फ्रिज में महिला का शव मिला है। मामला वृंदावनधाम का है। यहां के एक मकान में महिला की लाश मिली है। लाश फ्रिज के अंदर थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। अब तक यह पता नहीं चला है कि यह महिला कौन है और इसकी हत्या कब की गई थी। देवास के भोपाल रोड बायपास मार्ग स्थित वृंदावन धाम के एक घर में महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर बीएनपी थाना पुलिस पहुंची। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आसपास के लोगों ने सूचना दी थी कि घर से बदबू आ रही है। यहां बताया गया है कि फ्रिज में शव रखा था। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
You may also like
तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, तीन माह के बीमार बेटे की कराने गई थी झाड़-फूंक ⤙
रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में पहलगाम हमले का मुद्दा उठाया गया
नड्डा अभी बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहलगाम हमले के कारण चुनाव स्थगित
2024 में चीनी राष्ट्रीय पारिस्थितिकी पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार जारी रहा : रिपोर्ट
हम शुरू से ही शराबबंदी से ताड़ी को अलग रखना चाहते हैं : तेजस्वी यादव