लहसुन लगभग हर भारतीय किचन में देखने को मिल जाती है। ये खाने का स्वाद बढ़ा देती है। बहुत से लोग सब्जी में ढेर सारी लहसुन डालना पसंद करते हैं। ये शरीर को कई फायदें भी पहुंचाती है। इसलिए ज्यादा लहसुन खाने में कोई बुराई भी नहीं है। अब दिक्कत तब शुरू होती है जब लहसुन को छीलने की बारी आती है। ये एक बहुत ही बोरिंग काम होता है। इसे छीलने में काफी समय बर्बाद होता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । ऐसे में आज हम आपको लहसुन छीलने का शानदार तरीका बताने जा रहे हैं।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर लहसुन छीलने का एक नायाब तरीका बहुत ही वायरल हो रहा है। इस नए तरीके से आपकी लहसुन एक बारे में ही पूरी छील जाएगी। आपको अपने नाखूनों से एक एक काली छीलने की जरूरत नहीं होगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स लहसुन का पूरा गुच्छा लेता है और उसे चाकू से बीच में से कट कर देता है। इसके बाद वह चाकू से लहसुन को मारता है। इससे लहसुन के छिलके अलग हो जाते हैं।
ये ट्रिक देखने में बहुत ही अच्छी लगती है। लहसुन छीलने का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर kandidwithfood नाम के पेज ने साझा किया है। जहां एक तरफ कई लोग लहसुन छीलने के इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे फालतू बता रहे हैं। चलिए पहले आप ये वीडियो देख लीजिए।
यह वीडियो देखने के बाद बहुत से लोगों ने इस तरीके से घर पर लहसुन छिली। ऐसे में कुछ को इस तरीके से सफलता मिली जबकि कुछ फेल हो गए। एक यूजर ने लिखा कि ‘मैंने ये घर पर ट्राय किया लेकिन यह इतना परफेक्ट तरीके से नहीं हो पाया।’ वहीं एक यूजर लिखता है कि ‘मैंने इसे अभी तक ट्राय नहीं किया है, लेकिन ये सच में कारगर हुआ तो किचन की ये समस्या हल हो जाएगी। लहसुन छीलना बहुत बोरिंग काम है।’
वैसे एक यूजर ने ये भी कहा कि ये एक एडिटिड वीडियो है। यदि आप इसे घर पर करेंगे तो आपको फिर भी छिलके में फंसे हुए लहसुन देखने को मिल जाएंगे। आप वीडियो ध्यान से देखें तो पाएंगे कि लहसुन पर चाकू से मारने के बाद बैकग्राउंड में रखी ट्रे पर ध्यान दीजिए। आप समझ जाएंगे कि ये एक एडिटिड वीडियो है।
वैसे आप लोग इस ट्रिक को कम से कम एक बार जरूर ट्राय करें। ट्रिक पसंद आए तो दूसरों के साथ भी शेयर करें।
You may also like
इस जिले में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश
नेता प्रतिपक्ष का केंद्र पर जोरदार हमला! राष्ट्रीय मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग, कहा- 'सरकार ने विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया...'
लोन या वीजा के लिए चाहिए पुराना ITR? जानिए कैसे करें पिछले वर्षों का इनकम टैक्स रिटर्न डाउनलोड
अजय देवगन की सफलताओं का सफर: सीक्वल फिल्मों की चर्चा
वनडे रिटायरमेंट की अफवाहों पर रोहित शर्मा का दो टूक जवाब, 'हिटमैन' ने बताया अपना इरादा