आजकल सोशल मीडिया का प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है, और स्मार्टफोन हर किसी के हाथ में है। यह सच है कि सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ नया वायरल होता है, जिससे यह मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन बन गया है। आपने देखा होगा कि कई मजेदार चुटकुले अक्सर वायरल होते रहते हैं। आज हम आपके लिए कुछ खास चुटकुले लाए हैं, जो न केवल आपके तनाव को कम करेंगे बल्कि आपको हंसाने में भी मदद करेंगे। हमें विश्वास है कि इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपका तनाव कैसे गायब हो गया। तो चलिए, कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ते हैं जो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे और आप इन्हें अपने दोस्तों के साथ भी साझा करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
1.
बेटा- मम्मी, अगर मैं लव मैरिज कर लूं तो?
मम्मी- ज्यादा लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना।
ये लड़कियां बड़ी चालाक होती हैं।
बेटा- नहीं मम्मी, वो…
मम्मी- मुझे पता है, ये कमीनी अच्छे लड़कों को फंसाती हैं।
बेटा- अरे मम्मी, वो सुबह पापा बोल रहे थे कि आप दोनों की लव मैरिज हुई है।
2.
अध्यापक: बच्चों को महाभारत पढ़ाते हुए………..”
कंस ने सुना कि देवकी का आठवां पुत्र उसे मार देगा, तो उसने देवकी और वसुदेव को जेल में डाल दिया।”
पहला बच्चा हुआ, कंस ने मार दिया। दूसरा…… हुआ, कंस ने मार दिया, तीसरा भी, चौथा भी……….आठवां
एक शिष्य: गुरु जी, एक मिनट..
गुरु: क्या बात है?
शिष्य: अगर कंस को पता था कि देवकी और वसुदेव का आठवां बच्चा उसे मार देगा, तो उसने दोनों को एक ही कोठरी में बंद क्यों किया?
अध्यापक बेहोश!
3.
संता बड़ा परेशान था, उसकी शादी नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते-होते टूट जाती। उसने सभी दोस्तों से पूछा लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। एक दिन वह एक पंडित जी के पास गया और बोला-
संता: पंडित जी, कोई उपाय बताएं, मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
4.
तीसरी क्लास का बच्चा (टीचर से) :- मैडम, मैं आपको कैसा लगता हूँ ??
मैडम :- सो स्वीट…
बच्चा :- तो मैं अपने मम्मी-पापा को कब भेजूं आपके घर ??
मैडम :- क्यों ??
बच्चा :- बात आगे बढ़ाने के लिए…….!
मैडम :- ये क्या बकवास है ??
बच्चा :- ट्यूशन के लिए……! क्या मैडम, आप भी ना… कसम से व्हाट्सएप पढ़-पढ़ कर बिगड़ गई हो…

5.
पति रात को बेड पर जाकर धीरे से पत्नी से लिपट गया.
पति- जानू! आज तो फिर से हनीमून मनाने का मन कर रहा है.
पत्नी (चिढ़कर)- रहने दीजिए, आपको बस रात में ही प्यार आता है.
दिन में तो जैसे सांप सूंघ जाता है.
पति के मुंह से सच निकल गया- अरे! क्योंकि रात में अंधेरा होता है न और दिन में तुम्हारी शक्ल देखकर मूड ही नहीं बनता.
फिर तो चार दिन तक छत पर मच्छरों ने पति के साथ हनीमून मनाया.
6 .पति से पत्नी ने कहा- ‘मेरे पास आपके लिए एक अच्छी खबर है, बहुत जल्द ही हम दो से तीन हो जाएंगे।’
पति- अरे मेरी जान, मैं इस दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी हूं।
पत्नी – ‘मुझे खुशी है कि तुम्हें इतना अच्छा लगा, कल सुबह मेरी मां हमारे साथ रहने आ रही है।
पति अपना सिर पकड़कर धम्म से जमीन पर बैठ गया।
You may also like
आईपीएल 2025 : टॉम मूडी ने केएल राहुल को लोगों की उम्मीदों से बेहतर खिलाड़ी बताया
'मातृभूमि के साथ विश्वासघात', यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए : सुशील गुप्ता
करीना ने घर में लिया संगीत का लुत्फ, सैफ बने गिटारिस्ट तो तैमूर बने 'छोटू रॉकर'
राजौरी: तनाव के बाद खुले स्कूल, छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए शांति के लिए की प्रार्थना
शादी के 7 माह बाद गई नौकरी तो खलिहर हो गया शौहर, सबके सामने करने लगा डिमांड; ना-नुकुर पर हैवान बना नसीम आलम