Next Story
Newszop

जोधपुर के बाजार में अचानक आग का गोला बनी महिला! CCTV में कैद हुई दहला देने वाली घटना, आग लगने का कारण अबतक अज्ञात

Send Push

जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है

महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।

Loving Newspoint? Download the app now