Next Story
Newszop

2022 से 2025 तक मानसून में देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना राजस्थान का ये जिला, टूरिज्म ग्राफ में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

Send Push

खूबसूरत घाटियां, झीलें, पहाड़ और जंगल। यही खासियत पर्यटकों को लेकसिटी की ओर आकर्षित कर रही है। उदयपुर देशी-विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है। यही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मई तक ज्यादा संख्या में पर्यटक घूमने आए हैं। मई तक यहां 6 लाख 92 हजार से ज्यादा पर्यटक आ चुके हैं। इनमें 80 हजार विदेशी पर्यटक शामिल हैं। जबकि, पिछले साल मई तक 6 लाख 75 हजार पर्यटक घूमने आए थे। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि इस साल उदयपुर में पर्यटकों की आमद अच्छी रही है।

घरेलू पर्यटन में तेजी, उदयपुर के प्रति बढ़ी चाहत
कोविड महामारी के बाद देश में घरेलू पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। हर साल लाखों लोग घूमने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। सीजन में बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटक राजस्थान आ रहे हैं। पर्यटकों को उदयपुर शहर काफी पसंद आ रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग यहां मौज-मस्ती करने आ रहे हैं। इस साल विदेशी पर्यटकों की भी अच्छी आमद रही। पिछले साल के मुकाबले इस साल विदेशी पर्यटक ज्यादा संख्या में आए।

यहां के प्राकृतिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं
उदयपुर में कई पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। फतेहसागर और पिछोला झील, बावड़ियां, सज्जनगढ़ किला, जैविक उद्यान, सहेलियों की बाड़ी, सिटी पैलेस और प्रताप गौरव केंद्र जैसे दर्जनों पर्यटन स्थल उदयपुर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह जैव विविधता का भी बड़ा केंद्र है जहां विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतु मौजूद हैं। यहां पर्यटन बढ़ने का एक बड़ा कारण परिवहन के साधन भी हैं। एयरपोर्ट और ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। 

पिछले वर्षों में जनवरी से मई तक आए देशी-विदेशी पर्यटक
वर्ष – 2022
माह – देशी-विदेशी
जनवरी – 71250 – 1255


फरवरी – 77300 – 1185
मार्च – 111250 – 2022

अप्रैल – 84300 – 2084
मई – 93500 – 1494
वर्ष – 2023
माह – देशी-विदेशी
जनवरी – 180000 – 14215
फरवरी – 140400 – 15378
मार्च – 138000 – 14026
अप्रैल – 116900 – 6754
मई – 127000 – 6476
वर्ष – 2024
माह – देशी-विदेशी
जनवरी – 189500 – 18431
फरवरी – 142300 – 21563
मार्च – 146000 – 20634
अप्रैल – 94000 – 8509
मई – 103500 – 3010
वर्ष – 2025
माह – भारतीय – विदेशी
जनवरी – 195000 – 21150
फरवरी – 147200 – 24566
मार्च – 149900 – 22065
अप्रैल – 95000 – 9181
मई – 105500 – 2662

Loving Newspoint? Download the app now