Next Story
Newszop

राजस्थान के इस जिले में अनोखी पहल! पक्षियों के लिए बनाया 75 फीट ऊंचा 7 मंजिल का आशियाना, एकसाथ रह सकेंगे हजारों पंछी

Send Push

जोधपुर में गर्मी के मौसम में पक्षियों की समस्या को देखते हुए घंटियाला गांव के युवाओं ने अनूठी पहल की है। इसके तहत गांव में पक्षियों के लिए पक्षी घर बनाया गया। जिसमें इन दिनों हजारों पक्षी रह रहे हैं। खास बात यह है कि गांव के युवा क्लब से जुड़े युवा इन पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

75 फीट ऊंचा पक्षी टावर

घंटियाला गांव में राजपुरोहित समाज के युवाओं ने 75 फीट ऊंचा 7 मंजिला पक्षी टावर बनाया है। जिसमें 700 घर बनाए गए हैं। यहां एक बार में 4 हजार पक्षी रह सकते हैं। खास बात यह है कि इसे करीब 2 महीने की मेहनत से तैयार किया गया है। इसे बनाने में जालौर और गुजरात की खास किस्म की मिट्टी का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा निर्माण कार्य में भूकंपरोधी तकनीक भी अपनाई गई। जिससे प्राकृतिक आपदाओं में भी यह टावर सुरक्षित रहेगा। टावर के निर्माण में गांव के ही घंटियाला बालाजी ग्रुप के युवाओं ने व्हाट्सएप पर मुहिम शुरू की थी और इसी मुहिम के तहत यह पक्षी घर बनाया गया।

Loving Newspoint? Download the app now