Top News
Next Story
Newszop

Alwar प्रदेश में समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग की

Send Push

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर राज्य में बाजरे की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने की मांग किसानों की ओर से उठाई गई है। जिला जाट महासभा के अध्यक्ष शेर सिंह गंडूरा ने केंद्र एवं राज्य सरकार से बाजरे की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए खरीद केंद्र खोले जाने की मांग की। जिससे किसान आसानी से अपने बाजरे को बेच सके। उन्होंने बताया कि किसान के साथ अन्याय हो रहा है, किसान का बाजार वर्तमान में मंडी में 2000 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक है। केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। मंडी में बाजरा बेचने पर किसान को घटा हो रहा है। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

सरकार को स्थिति को समझते हुए किसानों के हित में तुरंत प्रभाव से बाजरा खरीद केंद्र खोलने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों के साथ सरकार मिली हुई है और सारी नीतियां व्यापारियों के हिसाब से बनती हैं। किसान को सरकार उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं देना चाहती है। जब किसान की फसल खेत में तैयार हो जाती है और किसान उसको मंडी में बेचने जाता है तो उसका भाव बहुत कम रहता है और जब किसान अपनी उपज को मंडी में पूरी तरह बेच देता है और फसल व्यापारियों के गोदाम में पहुंच जाती है तो उसके भाव बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसका लाभ किसान को नहीं मिलता है बल्कि व्यापारियों और बिचौलियों को मिलता है। यह सरकार की किसान विरोधी नीति है। इसमें परिवर्तन किए जाने की सख्त जरूरत है। इस नीति से किसान के साथ आम उपभोक्ता को भी नुकसान हो रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now