ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध। वृष राशि में सूर्य। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। धनु राशि में चंद्रमा। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष- भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
वृष- संभलकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु दान करें।
मिथुन- जीवन आनंदमय रहेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमियों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। भगवान विष्णु की पूजा करते रहें।
कर्क- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। पुण्य और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह- पढ़ने-लिखने के लिए बहुत अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान भी ठीक है। व्यापार अच्छा है। कोई पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- पारिवारिक विवाद के योग हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। जमीन, मकान और वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
तुला- आप साहसी बने रहेंगे और यह साहस परिणाम लाएगा। आपने जो भी योजना बनाई है, उसे लागू करें, खासकर व्यापार। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी काफी बेहतर है। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक- धन का आगमन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान का सहयोग और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। कोई पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें मिलेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-अत्यधिक व्यय से मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी की पूजा करते रहें।
कुंभ-आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। यात्रा की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रियजन साथ देंगे। पिता साथ देंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
You may also like
'ऑपरेशन सिंदूर' सर्वदलीय डेलिगेशन में सांसद थरूर भी शामिल, कांग्रेस की लिस्ट से नदारद था नाम
'जेठानी' में रानी का सुहागन अवतार सोशल मीडिया पर छाया, ट्रैक्टर की पूजा करती आईं नजर
Blood and water cannot flow together : डॉक्टर ने पीएम मोदी को दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
Video viral: नेताजी का महिला डांसर के साथ अश्लील वीडियो हुआ वायरल, देखकर शर्म से झुक जाएगी नजर, वीडियो हो गया....
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला! राशन दुकानों पर फिर से शुरू होंगे अन्नपूर्णा भंडार, जानिए इस बार क्या-क्या मिलेगा जनता को