साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में करौली साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जयपुर के बनाड़ रोड स्थित प्रियनगर से राकेश वर्मा (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 9 लाख 70 हजार रुपए की ठगी का आरोप है। भरतपुर रेंज और करौली जिले में चल रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की। साइबर थानाधिकारी हरिराम के अनुसार आरोपी के खिलाफ 3 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। राकेश वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक गिरोह के साथ मिलकर ठगी करता है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
वह पहले भी हैदराबाद में साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ कई अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में साइबर थाने की टीम के साथ महिला कांस्टेबल रेणु शर्मा और कांस्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही।
You may also like
भारत ने विश्व को दिखाया, हम कभी भी पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर सकते हैं: राजू वाघमारे
सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप: भारत ने नेपाल पर 4-0 की जीत के साथ ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया
पीटन स्टर्न्स ने इटैलियन ओपन में रचा इतिहास
Green Tea Consumption : ग्रीन टी के फायदे पाने के लिए सही तरीका भी जरूरी, जानिए कब और कैसे पिएं?
राजस्थान के 9 रद्द जिलों को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जारी किया आदेश