अपनों से बिछड़ने का दुख और उनसे मिलने की खुशी केवल वही समझ सकता है, जिसने यह अनुभव किया हो। ऐसा ही मार्मिक दृश्य पाली जिले में देखने को मिला। मध्यप्रदेश से रामदेवरा दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल एक महिला पानी पीने के लिए रुकी और इसी दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई। जत्था महिला को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गया और महिला अकेली रह गई।
भटकी हुई महिला की मदद के लिए पाली जिले की पुलिस आगे आई और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत और लंबे संघर्ष के बाद पुलिस महिला के परिवार तक पहुंचने में सफल रही।
अंततः जब महिला अपने परिजनों से मिली तो उसके चेहरे पर उमड़ी खुशी देखने लायक थी। पुलिस की यह पहल जहां परिवार के लिए संबल बनी, वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी पुलिस की मानवीय छवि का संदेश पहुंचा।
You may also like
घुटने की ग्रीस कैसे बढ़ाएं? नेचुरोपैथी डॉक्टर ने बताया घुटने जवाब देनेˈ लगे हैं तो जरूर कर लें ये काम बुढ़ापे तक नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत
पीएम मोदी के जापान दौरे से पहले भारत ने की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा
कप्तान हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद, हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेगा भारत
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है : अध्ययन
जालंधर : मेट्रो मिल्क फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, सुरक्षित निकाले गए करीब 30 कर्मचारी