आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में स्वग्रही हो गए हैं। मिथुन राशि में सूर्य और बृहस्पति। कर्क राशि में बुध। सिंह राशि में मंगल, केतु, चंद्रमा। कुंभ राशि में राहु। मीन राशि में शनि।
मेष- धन लाभ होगा। परिवार में वृद्धि होगी। प्रेम में कुछ झगड़े के संकेत हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मध्यम समय है। प्रेम, संतान मध्यम, स्वास्थ्य ठीक है, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
वृष- घर में बहुत बड़ा बवाल न हो। जमीन, मकान और वाहन खरीदने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बहुत सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक है, पहले से काफी बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस घरेलू कलह से बचें। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन- बहुत साहसी बनकर दुस्साहसी न बनें। व्यापार की स्थिति मध्यम गति से रखें। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क: धन कमाने की नई स्थिति बनेगी लेकिन कुछ भी निवेश न करें, नुकसान का समय है। स्वास्थ्य मध्यम है क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह: चिंता और परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तुओं का दान करें।
कन्या: सिर दर्द, आंख का दर्द परेशान करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। साझेदारी में समस्या रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु दान करें।
तुला: आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। समाचारों के माध्यम से किसी उलझन भरी स्थिति का समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु दान करें।
वृश्चिक: कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार औसत है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- अपमान का भय रहेगा। सतर्क रहें। भाग्य के भरोसे कोई काम शुरू न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, यात्रा कष्टकारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में अति न करें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ- अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
मीन- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। पैर में चोट लग सकती है या कोई समस्या हो सकती है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
You may also like
झारखंड में सबसे अधिक रांची में हुई 198 प्रतिशत से अधिक औसत बारिश
Mohammed Siraj को आया भयंकर गुस्सा, प्रैक्टिस के दौरान किसी ने तोड़ दिया मियां भाई का बैट; देखें VIDEO
आतंकी मामलों के आरोपी साकिब नाचन का शव पैतृक गांव पहुंचा, कड़ी सुरक्षा के बीच बोरीवली में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
Devshayani Ekadashi 2025: इस पूजा विधि के साथ करें आप भी देवशयनी एकादश के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न
30 जून को अचानक खुल सकती हैं इन राशियों की किस्मत