Next Story
Newszop

Numerology 14 July 2025: जन्मांक के अनुसार जानें सोमवार का दिन आपके लिए कितना शुभ, क्या मिलेगा मनचाहा फल?

Send Push

ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है। जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र की सहायता से हम किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, उसी प्रकार अंक ज्योतिष की सहायता से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिलती है। अंक ज्योतिष को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं। अंक ज्योतिष में गणनाएँ नौ ग्रहों के आधार पर की जाती हैं। आज हम सोमवार, 14 जुलाई 2025 का दैनिक अंक राशिफल जानेंगे।

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। दुर्घटना के लिहाज से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है।

मूलांक 2

प्रेम के लिहाज से सोमवार का दिन मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है। अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। आर्थिक दृष्टि से यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है।

मूलांक 3

अंक 3 वालों के लिए सोमवार का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ अनबन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। आप परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

मूलांक 4

अंक 4 वालों के लिए सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर आपको काम का दबाव महसूस हो सकता है। यह समय अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

अंक 5

अंक 5 वालों के लिए सोमवार का दिन व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में गतिशीलता बनी रह सकती है। यह समय आपके पक्ष में रहने वाला है। रिश्तों में गलतफहमियों को पनपने न दें। किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव लेने से बचें।

मूलांक 6

अंक 6 वालों के लिए सोमवार का दिन कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम के लिहाज से यह समय खास रहने वाला है।

मूलांक 7

अंक 7 वालों के लिए सोमवार का दिन कामकाज के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आज व्यापार में लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला है।

मूलांक 8

अंक 8 वालों के लिए सोमवार का दिन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। यह समय परिवार के साथ बिताने के लिए महत्वपूर्ण है।

मूलांक 9

अंक 9 वालों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Loving Newspoint? Download the app now