कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर में फंसे यात्रियों को निकालने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए थे, लेकिन संकट की इस घड़ी में एयरलाइन कंपनियों ने मुनाफा कमाने का नया तरीका खोज निकाला है। सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद श्रीनगर से जयपुर और दिल्ली के बीच हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी हो रही है। यात्री महंगी टिकट खरीदने को मजबूर हैं। इस दौरान एयरलाइन कंपनियों की मनमानी ने संकट को और गहरा कर दिया है, जिससे यात्रियों में गुस्सा है।
सरकार की नहीं मानी बात, श्रीनगर से जयपुर का हवाई किराया 19 हजार पहुंचा
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद एक तरफ सरकार ने जम्मू-कश्मीर में फंसे लोगों को निकालने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ एयरलाइन कंपनियां संकट की इस घड़ी में मुनाफा कमा रही हैं। वे यात्रियों से श्रीनगर से जयपुर का किराया दो से तीन गुना वसूल रही हैं। इससे यात्री खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को हवाई किराया न बढ़ाने के साफ निर्देश दिए थे, लेकिन हकीकत यह है कि न तो किराए पर नियंत्रण किया गया और न ही एयरलाइंस कंपनियों ने कोई रियायत दी है। देखा जाए तो जयपुर से श्रीनगर (पर्यटक सीजन के बिना) का सामान्य किराया 6347 रुपये है। दिल्ली से श्रीनगर के बीच हवाई किराए में भी इसी तरह का अंतर देखने को मिल रहा है। इस रूट पर किराया कम होने की वजह से लोग इसे विकल्प के तौर पर चुन रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को मनमानी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
आपदा में अवसर तलाशना गलत
एयरलाइन कंपनियों की मनमानी को लेकर यात्रियों में गुस्सा है। उनका कहना है कि इस समय कश्मीर में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। इस वजह से हवाई टिकट महंगे थे, लेकिन संकट के इस समय में उन्हें किराए में राहत देनी चाहिए थी। यूं समझें तो जयपुर से श्रीनगर जाने और आने के किराए में ही अंतर है। कई यात्रियों ने सोशल साइट्स पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि एयरलाइन कंपनियों की मनमानी ने संकट को और गहरा कर दिया। सुरक्षित घर लौटने की मजबूरी के कारण हमारे पास महंगी टिकट लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
25 अप्रैल | 7270 – 12987 | 17057 – 19171 |
26 अप्रैल | 6438 – 13642 | 14156 – 17786 |
27 अप्रैल | 6438 – 18919 | 11951 – 19290 |
28 अप्रैल | 8720 – 11178 | 9167 – 12200 |
29 अप्रैल | 6438 – 12769 | 9434 – 12147 |
30 अप्रैल | 9326 – 13488 | 9434 – 18448 |
You may also like
पाकिस्तान में सिंधु पर नहर परियोजना का विरोध, आंदोलन से डरी सरकार
शेयर बाजार में फिर से गिरावट के कारण रुपए के मुकाबले डॉलर में अस्थिरता
एक फोन करते ही और हैलो करते ही खाते से पैसे उड़ गए..! ठगी का शिकार हुए गांव के सरपंच व सचिव ⤙
भीलवाड़ा में सनकी सीरियल किलर की रात-ए-आतंक! एकसाथ 3 लोगों को दि भयानक मौत, जाने हत्याकांड की पूरी कहानी
चीन में बच्चे की अद्भुत बचत: ट्रक के नीचे से निकला सुरक्षित