
जैसलमेर। आजादी के अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल सेक्टर नोर्थ हैडक्वार्टर द्वारा जैसलमेर में शानदार तिरंगा यात्रा निकाल कर आमजन में देश भक्ति की लौ जलाई। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के संबंध में ना केवल प्रेरित किया बल्कि भारत माता की जयजयकार के नारे लगाते हुए देश भक्ति की भावना को जागृत कर एक अलग से माहौल बना दिया।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैसलमेर में सरहद के प्रहरी सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों द्वारा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर हेड क्वार्टर के जवानों एवं अधिकारियों ने जैसलमेर में मंगलवार को शानदार तिरंगा रैली निकाली। रैली को बल डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडा दिखा कर रवाना किया रैली में जवान अपने हाथ में तिरंगा उठाए कदम से कदम मिलाते भारत माता की जयकारे लगाते नजर आए। तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावनाओं को जगाने के साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। मंगलवार को जैसलमेर के मुख्य मार्गों गुजरते हुए यह जवान हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय घोष कर रहे थे। इस रैली में बी.एस.एफ के पुरुष जवानों के साथ साथ महिला जवानों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शहर के हृदय स्थल हनुमान सर्किल पर शुरु हुई तिरंगा रैली शहर के मुख्यमार्गों पर अद्भुत नजारा प्रस्तुत रही थी।
You may also like
गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शुरू हुआ राज्य स्तरीय एड्स जागरुकता अभियान
सिरसा: डिजिटल युग में पुस्तकालय की भूमिका महत्वपूर्ण: कुलपति
सिरसा: एनएचएम कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन, जताया रोष
पलवल : तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़, साइकिल चला नशामुक्ति का दिया संदेश
सोनीपत में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिढ्ढा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे