
मुंबई। पालघर. बोईसर के पास्थल क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी के आशिक को घर बुलाकर धारदार हथियार से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी और महिला फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पास्थल स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाला सुरेंद्र सिंह पिछले कुछ वर्षों से रेखा सिंह और उसके आठ साल के बेटे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रेखा ने पहले पति को छोड़कर सुरेंद्र के साथ रहना शुरू किया था। इसी दौरान रेखा का परिचय हरीश नामक युवक से हुआ, जिसके साथ उसके नज़दीकी संबंध बन गए। जब सुरेंद्र को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया। और घर बुलाकर हरीश की बेरहमी से हत्या कर दी। तारापुर पुलिस मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
You may also like
BSNL का 2GB डेली डेटा वाला सस्ता प्लान लॉन्च: 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत ₹199
चावल या रोटी- रात को क्या खाना आपकी सेहत के लिए बेहतर है?
क्या आप जानते हैं? आपकी` थाली का छोटा बदलाव आपकी पूरी ज़िंदगी बदल सकता है!
चीन की EV क्रांति, बना EV बादशाह! अमेरिकी कंपनियां कैसे हुईं फेल?
Navratri Special 2025: भारत ही नहीं विदेशों में भी देवी मां के हैं प्राचीन मंदिर नवरात्रि में जरूर करें दर्शन, वीडियो में जाने कहाँ है दिव्य स्थल ?