मुंबई। नांदेड़ जिले के सिडको इलाके में सोयाबीन खाने के बाद सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई। फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिडको पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नांदेड़ शहर के सिडको इलाके में रहने वाले बबन खानजोड़े मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। बुधवार को काम से लौटते समय वह एक खेत से सोयाबीन घर ले आए थे। रात को सोयाबीन खाने के बाद पूरा परिवार बीमार हो गया था और सभी को इलाज के लिए नांदेड़ के विष्णुपुरी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान फूड प्वाइजनिंग से रविवार को एक 12 साल की बच्ची मीरा खानजोड़े की मौत हो गई। जबकि नामदेव खानजोडे, शोभाबाई नामदेव खानजोडे, रानी नामदेव खानजोडे, बबन खानजोडे, अनिल खानजोडे, सुलाबाई खानजोडे, जानू खानजोडे का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना में पुलिस ने सोयाबीन के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है, मामले की छानबीन जारी है।
You may also like
हरियाणा और जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल को लेकर सिसोदिया का तंज, बोले- देश में शुरू हो चुका है भाजपा का डाउनफॉल
पहला टी20 मैच : हार्दिक, अर्शदीप और वरुण की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
अंब-अंदौरा दिल्ली वंदे भारत पर उपद्रवियों का हमला, पथराव में 4 कोच क्षतिग्रस्त
Bigg Boss 18: सलमान के शो में इन सितारों ने पहले दिन मचाया धमाल, एलिस कौशिक की जर्नी देख नम हुईं फैंस की आंखें