
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार जनता से वसूली कर रही है। सुविधाएं नहीं दे रही है लेकिन जमकर टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपये का चालान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पूरा सिस्टम चला रहे हैं। पुलिस पैसा वसूल रही है। सरकार की तरफ से जो गाड़ी हमें दी गई है वो चलने की हालत में नहीं है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने जीएसटी की दरों में बदलाव पर कहा कि ये सब चुनाव को देखकर किया गया है। मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही है। ट्रंप के टैरिफ ने भाजपा के लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। मेक इन इंडिया की बात करने वाले लोग हमारे बाजारों में चीन का माल भर दे रहे हैं। चीन का सामान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को पूरी तरह खत्म कर देगा। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि जुगाड़ आयोग भाजपा के लिए वोटों का इंतजाम कर रहा है। अब उनकी चोरी पकड़ी जा चुकी है। ये लोग देश के साथ धोखा कर रहे हैं। जब जुगाड़ आयोग ही धोखा करे तो लोग कहां जाएं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के अब गिनती के दिन ही बचे हैं। ये जल्दी ही जाने वाले हैं। कहा कि प्रधानी के चुनाव में बिल्कुल भी वोट चोरी नहीं हो पाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना अपमानजनक है। इस सरकार में सभी लोग दुखी हैं। हर जगह भ्रष्टाचार और वसूली हो रही है।
You may also like
बाबा बागेश्वर ने आगरा को कहा पागलखाना, तो शहर की बेटी शबाना ने दिया करारा जवाब
सनातन धर्म ही भारत की आत्मा, हिंदू समाज को एकजुट होना होगा: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपाचे ब्रांड की 20वीं वर्षगांठ पर विशेष संस्करण और नए ट्रिम्स लॉन्च किए
दिल्ली में फ्री बिजली का धमाका! रामलीला और दुर्गा पूजा को 1200 यूनिट मुफ्त
Bihar Election 2025: बिहार की अंतिम वोटर लिस्ट 30 सितंबर को आ जाएगी, क्या अब खत्म होगा SIR का विवाद?