पूर्वी चंपारण। जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग से झुलस कर एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका धीरज दूबे की पत्नी रागिनी देवी (30) है। रागिनी, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मंगुरांहा गांव निवासी सूर्यदेव मिश्रा की पुत्री थीं। उनका विवाह 2014 में हुआ था और उनके दो पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रागिनी छत पर बने किचन में गईं और आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहाड़पुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। हालांकि, मृतका के भाई प्रेम कुमार ने पति धीरज दुबे, ससुर हरेन्द्र दुबे, सास निशा देवी, तथा अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ साल बाद से ही रागिनी को प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
You may also like
महिलाओं की भावनात्मक प्रतिक्रियाओं पर गर्दन के स्पर्श का प्रभाव
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हिंदू समुदाय को नुकसान पहुंचाने की साजिश का खुलासा
अमेरिका में 'फर्जी जॉब' ने OPT स्टूडेंट्स को फंसाया, अब छोड़ना पड़ सकता है देश!
किन्नरों को दान में न दें ये चीजें, जानें क्यों
Aaj ka Rashifal 10 August 2025 : आज किस राशि की किस्मत देवियों के साथ और किसे करना होगा कहानियों का सामना, पढ़ें अपना राशिफल