
भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
नदी पर बने पुल के नीचे मिले तीन बच्चों के शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kullu Dussehra: न रावण दहन, न रामलीला, फिर भी अयोध्या से कनेक्शन… जानें क्यों खास है कुल्लू दशहरा मेला
'वो नूर का इराना है'… ब्लैक साड़ी में सपना चौधरी ने बिखेरा जलवा, फैंस हुए दीवाने
तमन्ना भाटिया को टक्कर देने आ रहीं रश्मिका मंदाना, रिलीज हुआ 'थामा' के पहले गाने का टीजर
राम मिले तो सीता, राक्षस मिले तो काली! एक्ट्रेस अंजना सिंह ने दिखाया रौद्र रूप